आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के शाह मार्केट के बाहर बुधवार की रात दुकान पर अंडे खा रहे डेयरी व्यवसायी और भाजपा नेता सुमित दिवाकर को गोली मार दी गई। गोली उनके कान के पास से छूकर निकल गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना से अफरातफरी मच गई। हमलावर बाइक पर बैठकर भाग निकला। घायल भाजपा नेता को परिचित थाना हरीपर्वत लेकर आए। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावर की तलाश में लगी है।
नगला पदी, न्यू आगरा निवासी सुमित दिवाकर की डेयरी है। वह भाजपा महानगर के कार्य निर्माण विभाग के सह संयोजक हैं। वह रात तकरीबन 11:30 बजे शाह मार्केट के बाहर दुकान पर अंडे खाने आए थे। वह एक तरफ खड़े थे। अचानक एक युवक आया। उसने गोली चला दी। वह पीछे की तरफ घूम गए। इससे गोली उनके कान के पास से छूकर निकली और टिन में जा लगी।
आवाज सुनकर आसपास के खड़े लोग घबरा गए। वह दूर भाग गए। सुमित जमीन पर गिर गए। वह बेहोश हो गए। दुकान पर माैजूद अन्य लोगों ने घायल सुमित दिवाकर के चेहरे पर पानी डाला। इसके बाद थाना हरीपर्वत लेकर आए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
उनके मित्र दीप विनायक ने बताया कि शाह मार्केट क्षेत्र के रहने वाले सोहेल नामक युवक ने हमला किया। पूर्व में उससे विवाद हुआ था। इस पर थाना हरीपर्वत में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की थी।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हमले का आरोप सोहेल नामक युवक पर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगा दिया गया है। उधर, रात में बाजार में पुलिस नहीं होने की वजह से हमलावर आसानी से भाग निकला।
साभार सहित
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026