आगरा। जय लव-कुश के उद्घोष के साथ कुशवाह समाज ने अपने सांस्कृतिक गौरव और एकता का परिचय देते हुए भगवान लव-कुश की भव्य शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र का लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न किया।
कुशवाह समाज नगला पदी द्वारा आयोजित होने वाली भगवान लव-कुश की भव्य शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र का विमोचन रविवार को ज्योतिबा फुले स्मारक, कुशवाह धर्मशाला, नगला पदी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
समिति के सदस्यों द्वारा मंचासीन पदाधिकारियों एवं आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष राजपाल सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा 24 अगस्त 2025 (रविवार) को न्यू आगरा स्थित कम्युनिटी हॉल से बैंड-बाजों के साथ प्रारंभ होगी, जिसमें समाज के हजारों लोग भाग लेंगे।
इस आयोजन में मुख्य रूप से हेमलता दिवाकर कुशवाह, महापौर, भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक (खेरागढ़), गिरिराज सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा और सुरेश कुशवाहा, पार्षद, वार्ड 72 उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं गौरवपूर्ण परंपराओं के उत्सव का प्रतीक बनेगी।
इस अवसर पर अजय सिंह कुशवाहा,राजेंद्र सिंह कुशवाह, अभिरेखराज कुशवाह देवेंद्र कुशवाहा, गौरव कुशवाहा, अमित कुशवाहा, निरंजन कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा एवं मंत्री विमल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026