लखनऊ। यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आये दिन विवादित बयान देते रहते हैं। एक बार फिर कांवड़ियों को लेकर उनका विवादास्पद बयान सामने आया है। मौर्य ने कांवड़ियों को सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे और माफिया कहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये कांवड़िए नहीं है क्योंकि इनका आराध्य भोला भाला है तो भक्त हिंसक कैसे हुआ? कांवड़िए सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे माफिया हैं जो अराजकता फैला रहे हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांवड़िए के भेष में ये पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मौर्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार इस प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक रही है। बीजेपी संरक्षण प्राप्त गुंडे माफिया और अपराधियों को कानून से खिलवाड़ करने की पूरी छूट दे रही है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि एससी-एसटी और अल्पसंख्यक के किसी भी व्यक्ति से थोड़ी सी गलती हो जाती है तो उस पर दर्जनों मुकदमे हो जाते हैं और घरों पर बुलडोजर चल जाते हैं, लेकिन बीजेपी संरक्षित गुंडे पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
साभार सहित
- आगरा: किरावली तहसील में फरियादी की पिटाई करने वाला लेखपाल निलंबित, अब एफआईआर की मांग पर अड़े किसान - June 22, 2026
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आगरा में योग से संवर रहा ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों का जीवन, ‘अध्यान्त फाउंडेशन’ ने आयोजित किया विशेष शिविर - June 22, 2026
- सांसद राजकुमार चाहर का ‘विकास मॉडल’: 5 करोड़ की योजनाओं के भूमि पूजन की जिम्मेदारी दी कार्यकर्ताओं को, समाजसेवी रतिराम पंडित बने मुख्य अतिथि - June 22, 2026