मथुरा:: बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हाल ही में हर महीने 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की थी। जिसे जेडीयू, भाजपा और लोजपा-आर ने राज्य के लिए एक बड़ा फैसला बताया था। वहीं, अब पड़ोसी राज्य यानी यूपी में ऐसी योजना लागू किए जाने को लेकर सवाल किया गया तो प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा कुछ ऐसा बोल गए, जो अब सुर्खियों में है।
दरअसल, मथुरा में यूपी के ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री एके शर्मा से जब पूछा गया कि यूपी में बिहार जैसी फ्री बिजली की योजना का फैसला यूपी में भी होगा? इस मंत्री ने कहा, “बिहार में बिजली मुफ्त है लेकिन यह तभी मुफ्त होगी जब इसकी आपूर्ति की जाएगी… ना बिजली आएगी ना बिल आएगा… मुफ्त हो गई। हम बिजली दे रहे हैं।” अब एके शर्मा के इस बयान यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इससे पहले भी मंत्री एके शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति बिजली नहीं होने की शिकायत कर रहा है। इस दौरान मंत्री शिकायत को नजरअंदाज करते हुए ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाते हुए अपनी कार में बैठकर आगे बढ़ गए थे। जिसका वीडियो शेयर करते हुए विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। वीडियो उस समय का है जब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जौनपुर से सुल्तानपुर जा रहे थे।
साभार सहित
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026