आगरा: राज पैराडाइज होटल, ग्वालियर रोड, सेवला पर पश्चिम प्रदेश के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव राजीव गोयल और आगरा मण्डल के प्रदेश एवं मण्डल एवं मण्डल के सभी जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन कुमार वर्मा जी ने की और संचालन जिलाध्यक्ष डॉ० जगदीश सिंह तोमर ने किया और जिला के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के अध्यक्ष मा० पवन कुमार वर्मा और प्रदेश व मण्डल के सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं द्वारा और तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया।
समीक्षा बैठक में 2027 के चुनाव और अभी बिहार में विधानसभा के आने वाले चुनाव को देखते हुए इसलिए संगठन को मजबूती का बल देना है तभी हम आगे मजबूत हो पायेगे और चुनाव की जीत का परचम फहरा पायेगें।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष अपने जिले की ब्लॉक स्तर तक की कमेटी मुझे दे और हर जिले में ब्लॉक और विधानसभा और मेनवॉडी के पदाधिकारी समी को मजबूत करने का कार्य करें तभी हमारी पार्टी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा 06 अगस्त को दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के आदेशानुसार एक राज्य कार्यकारिणी का आयोजन कान्स्टीट्यूशन हॉल दिल्ली में किया जा रहा है। जिसमें सभी जिले के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष पहुँचने का कष्ट करेंगे।
इसी बीच आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ० जगदीश सिंह तोमर ने बताया कि हमारा आगरा में संगठन मजबूत है और हम अपने दमखम के साथ 06 अगस्त को दिल्ली पहुँचेगें।
फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष छोटू सिंह ने कहा हम भी अपने पदाधिकारी सहित दिल्ली पहुंचेगें। मथुरा के जिलाध्यक्ष भूरा पहलवान ने कहा हम भी 06 अगस्त को दिल्ली पहुँचेगें। इस कड़ी में अलीगढ़ मण्डल के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और प्रदेश अधिकारियों ने कहा हम सब लोग 06 अगस्त 2025 को अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचेगें।
समीक्षा बैठक में प्रदेश महासचिव जितेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव घनश्याम माहौर, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कर्दम, आगरा जिले के जिला उपाध्यक्ष पप्पन खान, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नौहवार, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष श्री कृष्ण प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष मनोज पण्डित, विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू यादव और ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष छोटू सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026