लखनऊ /गोरखपुर: आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत का कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी सरकार दलितों, पिछड़ों और गरीबों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है। उन्होंने खुलासा किया कि 2024 में 27308 शराब की दुकानें खोली गईं, जबकि 26000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए। 2025 में 27000 और स्कूल बंद करने की योजना बनाई जा रही है।
संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी ग़रीबी चरम पर है, बच्चों के पास न पहनने को कपड़ा है, न चप्पल, और न भोजन की गारंटी। ऐसे में उनके लिए सरकारी स्कूल ही एकमात्र सहारा हैं। स्कूल बंद कर योगी सरकार न केवल शिक्षा छीन रही है बल्कि बाबा साहब अंबेडकर के उस सपने को भी कुचल रही है जिसमें शिक्षा को शेरनी का दूध बताया गया था।
उन्होंने हाई कोर्ट से भी सवाल किया कि क्या कोई जज या मंत्री का बच्चा ढाई किलोमीटर पैदल स्कूल जा सकता है? फिर कैसे यह तय कर लिया गया कि गरीबों के बच्चे इतनी दूर जाएँ? संजय सिंह ने कहा कि जैसे मोदी सरकार को किसानों के तीन काले कानून वापस लेने पड़े, वैसे ही स्कूल बंद करने का निर्णय भी सरकार को वापस लेना ही पड़ेगा। उन्होंने बीजेपी को ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ और ‘भारतीय झूठा पार्टी’ कहकर कटाक्ष किया और कहा कि यह सरकार लोगों को बाँटने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है।
सम्मेलन में पूर्वांचल के 9 जिलों गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर और अंबेडकर नगर से हजारों कार्यकर्ता जुटे। संजय सिंह ने आगामी पंचायत चुनाव में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर हर घर तक पहुँचने का आह्वान किया।
सम्मेलन को पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, विधायक सुरेंद्र चौधरी, डॉ. अनुराग मिश्र, नीलम यादव, विनय पटेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार श्रीवास्तव और संचालन प्रवीण यादव ने किया।
-साभार सहित
- फतेहपुर सीकरी में बेखौफ चोरों का दुस्साहस: शिक्षक की स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए 47 हजार रुपये से भरा बैग - October 30, 2026
- आगरा के मलपुरा में बंद मकान से बदबू आने पर हड़कंप: 2-3 दिन पुराना मिला जूता कारीगर का शव - October 30, 2026
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026