Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन आज 14 जनवरी, 2022 से शुरू हो रहे हैं। पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटें के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 21 जनवरी को नामांकन की अन्तिम तिथि है। कोरोना के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इस बार बड़ी पहल की है। प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन भी कर सकते भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार एक और प्रतिबंध लगाया है। नामांकन के दौरान सिर्फ दे लोग साथ होंगे। किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने पर रोक है।
भाजपा
बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एक-दो दिन में घोषित हो जाएंगे। आगरा में भाजपा प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फतेहपुर सीकरी से बाबूलाल, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा, एत्मादपुर से डॉ. धर्मपाल सिंह, फतेहाबाद से छोटेलाल वर्मा, आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आगरा दक्षिण से योगेन्द्र उपाध्याय, आगरा छावनी से डॉ. जीएस धर्मेश, बाह से रानी पक्षालिका सिंह और आगरा ग्रामीण से अंजुला सिंह माहौर को प्रत्याशी बताया जा रहा है। अगर यह सूची सही है तो आगरा के वर्तमान पांच विधायकों का टिकट कट सकता है।
सपा-रालोद के प्रत्याशी
आगरा छावनी से कुंवर चंद वकील, बाह से मधुसूदन शर्मा (दोनों सपा), आगरा ग्रामीण से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से बृजेश चाहर, खेरागढ़ से रौतान सिंह।
कांग्रेस प्रत्याशी
बाह से मनोज दीक्षित, एत्मादपुर से शिवानी बघेल, आगरा ग्रामीण से उपेन्द्र सिंह, आगरा उत्तर से विनोद बंसल, आगरा दक्षिण से अनुज शर्मा, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद, खेरागढ़ से रामनाथ सिकरवार।
- एफमेक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए गोपाल गुप्ता, महासचिव प्रदीप वासन - August 20, 2025
- जैन श्वेताम्बर पर्युषण महापर्व का शुभारंभ: जैन स्थानक महावीर भवन में बह रही है धर्म, तप और ज्ञान की त्रिवेणी - August 20, 2025
- लोकसभा से पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल, नियम तोड़ने पर 3 साल की जेल ₹1 करोड़ तक का जुर्माना - August 20, 2025