आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र में बाईपास रोड पर मंगलवार की सुबह एक चलती आई-10 कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चार लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।
खबरों के अनुसार, कार में सवार आगरा निवासी शिक्षक दिनेश शर्मा अपने तीन साथियों के साथ स्कूल जा रहे थे। शमसाबाद क्रॉस करने के बाद अचानक कार से जलने की तेज़ गंध आने लगी और भीतर धुआं भरने लगा।
यह देख दिनेश शर्मा ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका और सभी सवारों को बाहर निकाल लिया। कार में चार लोग सवार थे।
आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जल उठी। लपटें देखकर यातायात भी कुछ समय के लिए ठप हो गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंची, कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026