आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को यहां विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन नाम रख लेने से कुछ नहीं होता, नाम तो इंडी गठबंधन रख लेते हैं, लेकिन उनके दिल में पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी है। सुधांशु त्रिवेदी केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
उन्होंने सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धि पर भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद नवीन जैन, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह, अमित बाल्मीकि, रजनीकांत माहेश्वरी एमएलसी भी मौजूद रहे।
बिहार व पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों राज्यों का दौरा किया है। दोनों जगह भाजपा की सरकार बनेगी। बांग्लादेश के हालात और शेख हसीना को सौंपे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय विदेश मंत्रालय करेगा। बांग्लादेश के नागरिकों के साथ उनकी सहानुभूति है।
उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद देश की साफ्ट छवि बदली है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ही ऐसा देश है जहां हार के बाद फील्ड मार्शल बनाया गया है। राहुल गांधी फेल्ड मार्शल हैं।
पाकिस्तान के पहलगाम पर हमले के बाद संसदीय दलों की विदेश यात्रा पर उन्होंने कहा कि दलों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी है। यह देश की एकता व सर्वसमावेशता का प्रतीक बनकर उभरा है। कोलंबिया ने भी अपना बयान बदला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता कराने के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ट्रम्प अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं।
- आगरा में साइबर ठगों का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: 4 वारदातों में 55 लाख पार; कर्नल से लेकर शिक्षिका तक बने शिकार - March 26, 2026
- भक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी: महाष्टमी पर निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा; 80 झांकियों ने मोह लिया मन - March 26, 2026
- Agra News: पिनाहट पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला से कुंडल और जेवरात छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलास जारी - March 26, 2026