आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में मयूर कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित एक कूलर के कारखाने में सुबह करीब सवा सात बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से कारखाने में रखा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
खबरों के अनुसार, थाना एत्मादपुर क्षेत्र के सवाई में आरपी इंड्रस्टी नाम से राहुल शर्मा की कूलर बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में ही गोदाम भी है। सुबह आग का धुआँ उठते देख निवासियों और कर्मचारियों ने कारखाने को खाली कराने का एक साथ काम किया।
आग फैलती देख लोगों ने सुबह 7.40 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आसपास पानी का इंतजाम मिल जाने से आग बुझाने में मदद मिली, अन्यथा आग और विकराल रूप ले सकती थी। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
- आगरा की शारदा यूनिवर्सिटी में ‘सनातन शंखनाद 2026’ की धूम: ‘रहस्य बैंड’ की भजन क्लबिंग पर जमकर झूमे युवा - November 4, 2026
- आगरा के मंटोला में कमेटी के 20 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर संघर्ष, रकम वापस मांगने पर युवक को पीटने और जान से मारने की धमकी का आरोप - November 4, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: सील किए गए कॉम्प्लेक्स में फिर शुरू हुआ निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं रुकी अवैध इमारत - November 4, 2026