हरिद्वार- उत्तराखंड से शर्मनाक करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भाजपा नेत्री ने अपनी नाबालिग बेटी का ही दुष्कर्म करा दिया है। पुलिस ने भाजपा नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है और भाजपा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर दी है।
हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रही एक भाजपा नेत्री को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेत्री पर आरोप है कि उसने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी का यौन शोषण कराया है, पुलिस ने बेटी की शिकायत पर महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर महिला को उसके बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि महिला नेत्री को पार्टी से निकाल दिया गया है, प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर दी गई है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रानीपुर कोतवाली में एक 13 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता के साथ आकर तहरीर दी थी कि उसकी मां उसे घुमाने के बहाने जनवरी 2025 में अपने दोस्त सुमित पटवाल और शुभम के साथ गाड़ी में लेकर गई थी, जहां पर महिला की सहमति से उसके दोस्तों ने शराब पीकर जबरदस्ती डरा धमकाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।
एसएसपी ने बताया कि उसके बाद भी डरा धमकाकर महिला अपनी बेटी को आगरा, वृंदावन और हरिद्वार स्थित कई होटलों में ले गई, जहां भी अपनी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया और धमकी दी कि यदि यह सच्चाई किसी को बताई तो बच्ची और उसके पिता की हत्या कर दी जाएगी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 245/25 धारा 70(2), 351(3), 3(5) BNS व 3(क)/4(2), 5(l)/6, 16/17 पोक्सो अधि0 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की यह पदाधिकारी अपने पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी और पिछले कई महीनो से बेटी के साथ दुष्कर्म करवा रही थी, कई दिन से बेटी को गुमसुम व हताश देखकर पिता ने उससे पूछा तो बेटी ने रोते हुए पूरी आपबीती सुना दी, जिसके बाद पिता बेटी को साथ लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे।
एसएसपी ने बताया कि मैडिकल रिपोर्ट में भी किशोरी के यौन शोषण की पुष्टि हुई है, महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद जनपद हरिद्वार को शिव मूर्ति चौक के पास स्थित होटल युग रेजिडेंसी से गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि बेटी के यौन उत्पीड़न में फंसी महिला नेत्री को पार्टी ने बाहर निकाल दिया है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 में संदिग्ध हरकतों के चलते महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था।
साभार सहित
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026