तेज प्रताप यादव के कथित प्रेम संबंधों और अनुष्का यादव के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद, उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला है। ऐश्वर्या ने कहा, “सब कुछ सबके सामने जाहिर है। मैं पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को अनुष्का के साथ तेज प्रताप के रिश्ते की बात पता थी, तो मेरी शादी क्यों कराई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? मुझे मारा-पीटा गया, तब लालू-राबड़ी का सामाजिक न्याय कहां था?”
ऐश्वर्या ने यह भी आरोप लगाया कि तेज प्रताप के पार्टी से निष्कासन का फैसला महज एक “ड्रामा” है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। उन्होंने कहा, “ये लोग सब एक साथ हैं, कोई अलग नहीं हुआ। यह सिर्फ दिखावे की कार्रवाई है।” ऐश्वर्या के इस बयान ने लालू परिवार की आंतरिक कलह को और उजागर कर दिया है, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है।
तेज प्रताप ने दावा किया था कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था और तस्वीरें एडिट की गई थीं, लेकिन उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें 6 साल के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और परिवार से निष्कासित कर दिया। लालू ने कहा कि तेज प्रताप का व्यवहार सामाजिक न्याय और पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ है। हालांकि, ऐश्वर्या और विपक्षी नेताओं ने इस कार्रवाई को दिखावा करार दिया है।
-साभार सहित
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026