फ्रेंड्स सेंटर व स्काई टावर पार्किंग में गंदगी का साम्राज्य, हजारों लोग हो रहे हैं परेशान
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. शहर के प्रमुख व्यवसायिक केंद्र संजय प्लेस की स्थिति इन दिनों बदहाल है। ब्लॉक 38/4 स्थित फ्रेंड्स सेंटर और स्काई टावर की पार्किंग में सीवर का पानी इस कदर भर गया है कि वहां आने-जाने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर फैली गंदगी से वातावरण प्रदूषित हो चुका है और संजय प्लेस की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
प्रशासन मौन, जनता परेशान
नगर निगम और जलकल विभाग की लापरवाही उजागर, शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवाई
स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने आरोप लगाया है कि नगर निगम और जलकल विभाग की घोर लापरवाही के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। रोज़ाना हजारों लोग इस क्षेत्र में व्यापारिक कार्यों हेतु पहुंचते हैं, लेकिन जलभराव और दुर्गंध से उनका जीवन दूभर हो गया है।
शिकायतें बार-बार की गईं, लेकिन अब तक न तो कोई टीम मौके पर पहुंची और न ही कोई स्थायी समाधान निकाला गया।
“यह शहर की साख पर आघात है”
पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा एडवोकेट ने उठाई सफाई व्यवस्था की मांग
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता अनिल वर्मा एडवोकेट ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि,
“संजय प्लेस जैसे व्यवसायिक हृदयस्थल पर यदि सीवर का पानी और कूड़ा जमा रहेगा, तो यह आगरा शहर की छवि को धूमिल करेगा।”
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था बहाल की जाए और भविष्य के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026