दिल्ली और नोएडा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम का मिजाज बदलते ही कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश और तूफान की आशंका जताई थी। दोपहर बाद हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
इधर गर्मी से झुलस रहे आगरा में मौसम ने राहत की चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार की रात और शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश के बाद शनिवार को भी मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आई है, जो मई के लिहाज से बेहद सुखद है।
शुक्रवार दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। सुबह से मौसम साफ था। हालांकि शुक्रवार-शनिवार की रात हुई बारिश से तपिश पहले जैसी नहीं थी। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप लोगों को परेशान करने लगी। अपराह्न के बाद एक बार फिर आसमान में बादल छाने से लोगों को धूप से राहत मिली। इसके बाद तीन बजे बाद हुई बारिश के दौरान ठंडी हवाओं से शहरवासियों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
इस बार मई में राहत देती रही बारिश
आमतौर पर मई के महीने में आगरा में तापमान 43-45 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार बरसात और बादलों की सक्रियता ने लू का वैसा असर नहीं देखा गया है, जैसे पिछले सालों में मई के महीने में होता था। बेमौसम बारिश का यह दौर किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सब्ज़ी की फसलों के अलावा मक्का, बाजरा और बागवानी को नमी मिली है। इस समय हुई बारिश से प्रदूषण में भी कमी आ रही है।
मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें पांच दिन आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई किो बिजली चमकने के साथ तूफान, धूल उड़ाने वाली हवाएं, तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान 3 डिग्री गिर सकता है। इसी के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
तेज हवाओं से गिरे पेड़
बारिश के साथ तेज हवाएं भी खूब चली। इसके कारण कई हिस्सों में पेड़ गिर गए इसके कारण यातायात भी बाधित रहा।
-एजेंसी
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026