लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को बरेली के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) समेत तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी लिस्ट के मुताबिक आईएएस शशांक चौधरी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी के पद पर भेजा गया है।
शशांक चौधरी अब तक मथुरा में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। इसके अलावा बरेली के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जग प्रवेश को नगर आयुक्त मथुरा बनाया है। वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी देवयानी को मुख्य विकास अधिकारी बनाकर बरेली भेजा गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026