कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिरहाना रोड की दवा मार्केट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। देखते ही देखते आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिरहाना रोड स्थित चंद्र प्रकाश मार्केट में लगभग चालीस दुकानें हैं। मंगलवार सुबह मार्केट के ग्राउंड फ्लोर में स्थित दीक्षित डिस्ट्रीब्यूटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगते देख हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले आग ने आस पास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की सूचना आस पास के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने बीस गाड़ी की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कर्नलगंज फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी जिस पर बिना किसी जनहानि के काबू पा लिया गया।
-साभार सहित
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026