मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ पर अंकुर फर्टिलाइजर फैक्ट्री में रविवार को अचानक जहरीली गैस रिसाव होने लगा। जहरीली गैस के होने के कारण वहां के स्थानीय लोगो की दम घुटने से तबियत खराब हो गई।
वहीं चार महिलाओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख फैक्ट्री के संचालक मौके से फरार हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुढ़ाना मोड़पर अंकुर फर्टिलाइजर के नाम से एक फैक्ट्री है, जिसमें तेजाब व गंधक बनाने का काम किया जाता है। रविवार को फैक्ट्री से जहरीली गैस का रिसाव हो गया।
दोपहर तीन बजे से शुरु हुई लीकेज शाम छह बजे तक बड़ा रुप लेने लगी। इस दौरान आस पास के लोगो में अफरा तफरी मच गई। जहरीली गैस के रिसाव से आस पास के लोगो केसामने दम घुटने, चक्कर आने और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
12 से अधिक लोगो के सामने दम घुटने लकी परेशानी आई तो लोगो ने फैक्ट्री से गैस रिसाव होने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद चार महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-साभार सहित
- राम मंदिर में संगठित लूट, चंपत राय सारा माल लेकर चंपत हो गए…चढ़ावा विवाद पर बोले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय - June 17, 2026
- राम मंदिर दान घोटाला: करणी सेना प्रमुख अम्मू का योगी सरकार पर तीखा हमला, पूछा- ‘आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कब चलेगा?’ - June 17, 2026
- आगरा में गुंडागर्दी: टोकने पर भड़के नशेड़ी युवक, साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की बेरहमी से की पिटाई - June 16, 2026