आगरा। भगवान महर्षि परशुराम कुटुंब शोभायात्रा का रविवार को सेंट जोन्स कॉलेज चौराहे से श्री राम फार्म हाउस दयालबाग तक निकाली गई। श्रीराम फार्म हाउस पर भगवान परशुराम की आरती हुई और भंडारे का आयोजन किया गया।
कुटुम्ब यात्रा में कैलाश नाथ मिश्रा, पवन समाधिया, सतीश चंद्र शर्मा, डॉ प्रमोद रावत, मुरली मनोहर शर्मा, आशुतोष शर्मा, पार्षद सुनील शर्मा, भरत शर्मा, हरीश शर्मा, अनिल पाठक, बृजेश गौतम, राकेश पांडे, राकेश शर्मा, वेद प्रकाश पाठक, ममता पचौरी, लक्ष्मी लवानिया, प्रीति मिश्रा, संजय शर्मा, शाहतोष गौतम, नरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, चारू शर्मा, नागेंद्र शर्मा, शैलू भारद्वाज, यतेंद्र लवानिया, मुकेश शर्मा, महंत योगेश पुरी, जेपी लवानिया, रामविलास पाठक, देवेंद्र भारद्वाज, विष्णु उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, राजू पंडित, राहुल चतुर्वेदी शहर के सभी ब्राह्मण और ब्राह्मण और संगठनों के पदाधिकारी आदि यात्रा में उपस्थित रहे।
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर निगम के पास पार्षद सुनील शर्मा ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान टॉकीज पर संजय शर्मा एवं सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति द्वारा स्वागत किया गया। दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज के पास भरत शर्मा द्वारा स्वागत किया गया।
सर्व ब्राह्मण कुल समाज समितिके के पदाधिकारी ने शोभायात्रा में आए हुए सभी ब्राह्मण बंधुओ से चार मई को सुबह नौ बजे दिन रविवार राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी से निकलने वाली शोभा यात्रा में सभी को सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।
- आधी रात को गूंजा वृंदावन चंद्रोदय मंदिर—‘हरे कृष्ण’ के जयघोष से झूम उठा धाम, पढ़िए चंचलापति दास ने क्या कहा - September 4, 2026
- जब जिला जेल आगरा की दीवारों में गूंजा राम नाम… ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट ने कैदियों संग किया संकीर्तन - September 4, 2026
- आगरा के खाटू श्याम मंदिर में भव्यता के साथ मनाया गया श्री कृष्णा जन्मोत्सव, फूलों की मनमोहक बगिया में विराजे बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - September 4, 2026