गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में शुक्रवार रात युवती के कमरे में 16 वर्षीय प्रेमी आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। नाराज घरवालों ने युवती की मांग में सिंदूर भरवाकर उसकी शादी करा दी। किशोर कहीं मुकर नहीं जाए, इसके लिए लिखा पढ़ी करने के लिए उसे थाने लेकर पहुंच गए। किशोर को रातभर पुलिस ने बैठाए रखा। शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र का 16 वर्षीय किशोर एक सप्ताह से गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय प्रेमिका के घर रात में मिलने आता था। शुक्रवार रात 12 बजे के करीब किशोर युवती के घर में घुसा तो आसपास के लोगों ने देख लिया। इसकी जानकारी युवती के मां को दी। इसके बाद किशोर आपत्तिजनक हालत में परिवार ने युवती के कमरे से पकड़ लिया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए कहने लगे। इस पर परिवार ने किशोर से युवती की मांग में सिंदूर भरवा दी। इसके बाद रात में ही किशोर को लेकर युवती के परिजन थाने पहुंचे।
वहां पर पुलिस कर्मियों ने डांट-फटकार लगाई। किशोर को थाने पर ही छोड़कर युवती के परिजन घर लौट गए। शनिवार सुबह किशोर और युवती के परिजन थाने पहुंचे। वहां दोनों परिवार ने आपस में बातचीत कर सुलह कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार चला गए। इस संबंध में गुलरिहा थानेदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने सुलह कर ली है।
-साभार सहित
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026