आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में शिल्पग्राम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर विगत मध्य रात्रि तीन हमलावरों ने वहां काम करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरे युवक को घायल कर दिया। इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस कारणों को जानने और हत्यारों की खोजबीन में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस वारदात को शिल्पग्राम के निकट स्थित शाहिद अली के रेस्टोरेंट पर बुधवार की रात्रि करीब बारह बजे अंजाम दिया गया। रेस्टोरेंट पर शाहिद अली का रिश्तेदार नुनिहाई निवासी 27 वर्षीय गुलफाम काम करता था। रात को रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी चल रही थी। गुलफाम अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक्टिवा सवार तीन हमलावर आए। उन्होंने एक्टिवा रेस्टोरेंट से थोड़ा आगे खड़ा किया। इसके बाद वे पैदल आए और गुलफाम को गोली मार दी। गुलफाम की मौके पर ही मौत हो गई।
हमलावरों ने पास में ही खड़े रेस्टोरेंट पर काम करने वाले एक अन्य युवक सैफ अली पर भी निशाना साधा लेकिन उसे गोली नहीं लगी। उसके छर्रे लग गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद शाहिद और अन्य लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्रित हो गई।
हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। गुलफाम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- Agra News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, आगरा में 22 फरवरी को चलेगा चौथा विशेष अभियान - February 21, 2026
- राजसी स्वागत के बीच आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध - February 21, 2026
- आगरा में होली से पहले बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से आई 13 क्विंटल मिलावटी खोये की खेप पकड़ी, JCB से कराया नष्ट - February 21, 2026