सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर में शुभम द्विवेदी के घर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। जिनकी पहलगाम आतंकी हमले में हत्या कर दी गयी थी। इस दौरान सीएम योगी ने शोक संतृप्त परिवार को ढंढास बंधाया। साथ ही उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना बताती है कि आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है। जाति और धर्म पूछकर बहन-बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा जाए, भारत के अंदर यह कतई स्वीकार्य नहीं है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कानपुर का एक युवक भी मारा गया था। शुभम द्विवेदी की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। पहलगाम आतंकी हमला एक क्रूर, भयावह और कायरतापूर्ण कृत्य है। दुनिया भर के हर नागरिक समाज ने इस हमले की निंदा की है। यह हमला दर्शाता है कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है। कोई भी नागरिक समाज यह स्वीकार नहीं करेगा कि कैसे निर्दोष पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया।’
उन्होंने कहा, ‘हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। जिस तरीके से आतंकवादियों ने मां-बहनों के सिन्दूर के साथ बर्बरता की है। उसी प्रकार से आतंकवादियों और उनके आकाओं को सजा जरूर मिलेगी।’
मृतक शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम योगी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक कायरतापूर्ण आतंकी हमले में असमय दिवंगत हुए श्री शुभम द्विवेदी जी के कानपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर आज उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’
-साभार सहित
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026