श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई है। बैसरन क्षेत्र में हुए इस हमले में अब तक 6 पर्यटकों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 2-3 आतंकवादी ढेर हुए हैं.
मौके पर सुरक्षाबल पहुंच चुके हैं और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मौके पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और पहाड़ी इलाके को घेर लिया है। वहीं, जानकारी है कि घायल पर्यटकों को इलाज के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई पर्यटक घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई को फोन पर एक महिला ने बताया कि मेरे पति के सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य भी इस हमले में घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई है। लेकिन महिला ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षाबल पहलगाम पर्यटन शहर के बैसरन मैदानों में पहुंचे हैं और जवानों ने पोजीशन ले ली है।
बताते चले कि यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं और इस बार 3 जुलाई से यात्रा शुरू होने वाली है. ऐसे में पर्यटकों पर हुआ यह हमला सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े करता है.
साभार सहित
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026