नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसपी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान पाया है। देश भर से लाखों उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सफलता का परचम लहराया।
टॉपर्स की सूची में महिलाएं छाई रहीं
दूसरे और तीसरे स्थान पर हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग रहे, जबकि टॉप 10 में सात महिलाओं ने जगह बनाकर महिला प्रतिभा और परिश्रम का शानदार उदाहरण पेश किया। टॉप 10 की सूची में शक्ति दुबे, हर्षिता गोयल, डोंगरे अर्चित पराग, शाह मारगी चिराग, आकाश गर्ग, कोमल पुनिया, आयुषी बंसल, राज कृष्ण झा, आदित्य विक्रम अग्रवाल और मयंक त्रिपाठी शामिल हैं।
कुल चयनित उम्मीदवार इस वर्ष कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। इनमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 318 अन्य पिछड़ा वर्ग, 160 अनुसूचित जाति, और 87 अनुसूचित जनजाति से हैं। इसके अलावा, 45 उम्मीदवार विभिन्न विकलांगता श्रेणियों में हैं।
अंक और मेरिट लिस्ट कहां देखें?
उम्मीदवार अपनी मेरिट लिस्ट और रोल नंबर की जानकारी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। अंकतालिका रिजल्ट के 15 दिनों के भीतर जारी की जाएगी।
-साभार सहित
- आगरा के ऐतिहासिक कैलाश घाट पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान: नीलांचल सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने घंटों श्रमदान कर हटाई गंदगी - October 4, 2026
- आगरा में मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद: कमला नगर थाना पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 11 किलो चरस जब्त - October 4, 2026
- आगरा में भाजपा नेता के 19 साल पुराने नौकर के लापता होने से हड़कंप: यमुना किनारे मिले मोबाइल और कपड़े, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - October 4, 2026