आगरा। सुप्रीम कोर्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग आगरा से उठी है। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने दुबे के खिलाफ न्यायालय की अवमानना का केस दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
रमाशंकर शर्मा का कहना है कि निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर धार्मिक भावना भड़काने और गृहयुद्ध जैसी भाषा का प्रयोग कर न्यायपालिका का खुला अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अब अन्य संवैधानिक संस्थाओं की तरह न्यायपालिका पर भी कब्जा जमाना चाहती है।
वरिष्ठ अधिवक्ता शर्मा ने कहा, जब न्यायपालिका निष्पक्ष निर्णय देती है तो भाजपा को बुरा लगने लगता है। दुबे का बयान न सिर्फ अवमाननापूर्ण है, बल्कि यह दर्शाता है कि भाजपा कोर्ट को अपने हिसाब से चलाना चाहती है। दुबे के बयान से देश के करोड़ों लोगों की न्यायपालिका पर भरोसा टूट सकता है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस मामले में चुप हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि दुबे का बयान संभवतः शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर दिया गया।
श्री शर्मा ने कहा कि न्यायपालिका आम जनता की आखिरी उम्मीद होती है। वहां से न्याय मिलने की आस में लोग पहुँचते हैं। लेकिन जब सत्ता पक्ष के सांसद ऐसे बयान दें, तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
- उत्तराखंड के आकाश बडोला की कंपनी ‘साइबरस्काई सिक्योरिटी’ को ESET से मिला बड़ा कॉम्प्लेक्स हाइब्रिड क्लाउड सिक्योरिटी प्रोजेक्ट, मार्च से होगी शुरुआत - February 16, 2026
- अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: ‘वोट कटवाने के लिए BJP ने की गुप्त बैठक, SIR के जरिए PDA को निशाना बनाने की साजिश’ - February 16, 2026
- UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होगा परीक्षाओं का महाकुंभ, योगी सरकार ने कसी कमर; कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे सशस्त्र बल - February 16, 2026