आगरा। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए आगरा की बसई अरेला पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक मामले में एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना बसई अरेला क्षेत्र के मानिकपुरा नहर पुलिया के पास पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक श्यामवीर पुत्र हंसराज निवासी गांव झोरियन पिनाहट को चोरी की पल्सर बाइक सहित गिरफ्तार किया। यह बाइक हाल ही में डौकी क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे भी न्यायालय में पेश किया।
थाना बसई अरेला पुलिस ने ही दो दो दिन पहले क्षेत्र के महापुर पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उसके पास से अवैध देसी पिस्टल और स्विफ्ट कार बरामद की गई थी।
- आगरा के एत्मादपुर में नेशनल हाईवे पर हंगामा: एक्टिवा की टक्कर से कांवड़िया घायल, बहन की कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने लगाया जाम, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद - August 16, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला: नेट और मोबाइल बैंकिंग बंद होने के बावजूद खाते से पार हुए 5 लाख रुपये - August 16, 2026
- आगरा में ‘रकम दोगुनी’ करने का लालच देकर 2.26 करोड़ की ठगी: कमला नगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने दो मुख्य वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार - August 16, 2026