आगरा। भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर लीडर्स आगरा एवं तपन फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए जीव, दया, परोपकार कार्यक्रम के तहत आज भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने का मानवीय प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान टॉकीज चौराहे से हुआ, जहां यातायातकर्मियों को पानी को ठंडा रखने वाली ब्रांडेड बोतलें भेंट की गईं। साथ ही मौके पर उन्हें पानी की ठंडी पानी की बोतलें भी प्रदान की गईं। यह सेवा कार्य लीडर्स आगरा की संरक्षक स्वीटी चौहान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सूरसदन चौराहा, इमरजेंसी तिराहा, सुभाष पार्क चौराहा, कलेक्टरेट चौराहा जैसे अन्य व्यस्त स्थानों पर भी ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस और होमगार्ड्स को बोतलें वितरित की गईं।
सुनील बग्गा, उद्यमी रोहित गोयल, डॉ. ज्योति बुद्धिराजा, विनीता जादौन, डॉ. अशोक कुशवाहा जैसे समाजसेवियों ने इस नेक कार्य के लिए बोतलें उपलब्ध कराईं।
लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि अभियान का अगला चरण शहर के अन्य प्रमुख चौराहों व सफाईकर्मियों के बीच भी चलेगा।
कार्यक्रम में स्वीटी चौहान, सुनील जैन, राहुल जैन, सृष्टि दुबे, हेमा जैन, अवधेश उपाध्याय, प्रभुदयाल सिंह, आयुषी गुप्ता, ऋतुराज दुबे, विनीता सिंह जादौन, डॉ. अशोक कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म: 23 अक्टूबर को 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान, भाजपा और सपा ने झोंकी पूरी ताकत - October 19, 2026
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026