Agra, Uttar Pradesh, India. कैप्टन अनेक सिंह मेमोरियल क्रिकेट क्लब कुबेरपुर में सांसद इलेवन बनाम डीएमइलेवन के बीच ट्वेंटी- ट्वेंटी मैत्री मैच खेला गया। सांसद इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। डीएम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 126 रन बनाए। डीएम प्रभु एन सिंह ने 8, राजवीर ने 27 व मंगल सिंह ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में शेखर, गौरव राजावत, सुशील ने 1-1 विकेट लिए। कप्तान प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार फील्डिंग कर एक रन आउट किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आये सांसद इलेवन ने 17 ओवर में 127 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। शेखर ने 39, विष्णु ठाकुर ने 12, गौरव शर्मा ने ताबड़तोड़ नाबाद 29 व प्रो. एसपी सिंह बघेल ने नाबाद 6 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में मंगल सिंह ने 2 विकेट लिए। विधायक रामप्रताप चौहान ने हरफनमौला प्रदर्शन कर गेंदबाजी, बैटिंग, फील्डिंग के साथ साथ शानदार कमेंट्री की। मैन ऑफ द मैच शेखर रहे।
मुख्य अतिथि समाजसेविका व भाजपा नेत्री मधु बघेल ने पुरस्कार वितरण कर सांसद इलेवन के कप्तान प्रो. एसपी सिंह बघेल जी विजयी ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान ब्रजेश सिकरवार, प्रदीप शर्मा, दिगम्बर सिंह धाकरे, एमडी अमित किशोर, नवीन गौतम, दीपक ढल, गौरव बंसल, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
- हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प - September 30, 2026
- संत प्रेमानंद महाराज के साधक की मौत की गुत्थी उलझी: FSL जांच के लिए भेजे गए ब्लड सैंपल, पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल - September 30, 2026
- ‘इस्तीफा दें या न दें, हमारा आंदोलन जारी रहेगा’—CEC विवाद को लेकर आक्रामक तेवर में नजर आए राहुल गांधी - September 30, 2026