नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह (21 और 22 अप्रैल को) अमेरिका दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे ब्राउन यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे। वे संकाय सदस्यों और छात्रों से बातचीत भी करेंगे।
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 21 और 22 अप्रैल को अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी जाएंगे। वहां वे भाषण देंगे। विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों से कई मुद्दों पर बात करेंगे।
उन्होंने कहा कि रोड आइलैंड जाने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता एनआरआई समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पदाधिकारियों और सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।
-साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026