आगरा। सामाजिक संस्था सेवा आगरा ने अपने 31वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को सुल्तानगंज पुलिया स्थित सेवा भवन पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 500 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
मरीजों की जांच ब्लड प्रेशर, शुगर और नेत्र परीक्षण के माध्यम से की गई। शिविर में जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित शरण सेठ, डॉ. प्रवेंद्र प्रताप सिंह और जनरल फिजिशियन डॉ. अजय चौहान समेत चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल “पेंट वाले” और संस्थापिका श्रीमती सुमन गोयल ने जानकारी दी कि चयनित 40 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क कराए जाएंगे और उन्हें चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर संयोजक हरिओम गोयल, सहसंयोजक प्रेमदास भगत, मुकेश अग्रवाल, मयंक खंडेलवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026