आगरा, 17 अप्रैल। थाना शाहगंज के अंतर्गत आजमपाड़ा में एक पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने की खबर है। गुरुवार दोपहर तीन बजे करीब दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। पास में लड्डू और एक माह की बच्ची थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने खुदकुशी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मृत युवक का नाम वीरू (उम्र लगभग 30 वर्ष) और उसकी पत्नी का नाम डौली बताया गया है। वीरू चांदी कारीगर था और घर में ही पायल बनाने का काम करता था। परिजन मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
पुलिस को आशंका है कि गृह कलह के चलते दोनों ने विषेला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मोहल्ले वालों का कहना है कि इन दोनों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए कई बार वे लोग पंचायत कर चुके हैं। आज भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026