आगरा। अमृता विद्या- एजुकेशन फॉर इम्मोर्टालिटी और छांव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित ‘शीरोज़ हैंगआउट’ में आयोजित इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम फॉर स्प्रेडिंग फाइनेंशियल लिटरेसी विषयक सेमिनार में आम नागरिकों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करने के साथ ही सही निवेश का निर्णय लेने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रशिक्षक मनीष अग्रवाल ने इंटरैक्टिव व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे छोटे निवेशों से भी बड़ी बचत की शुरुआत की जा सकती है। उन्होंने निवेश से जुड़ी आम गलतियों, आय के दुश्मनों, जोखिम की वास्तविकता, और जीवन लक्ष्यों से निवेश को जोड़ने जैसे विषयों पर सरल भाषा में मार्गदर्शन दिया।
सेमिनार के अंत में 15 मिनट का प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान पाया।
इस अवसर पर अनिल शर्मा, मजाजउद्दीन कुरैशी, कांति, वंदना तिवारी, हरिशंकर जसावत, शबनम, नगमा, माननी, जितेन्द्र यादव, सत्यम शुक्ला, पप्पू, मोहन, शिव नारायण सिंह, प्रद्युम्न उपाध्याय, परितोष चौहान, मदन जसावत, प्रशांत चौहान, विमल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि सेबी (SEBI) द्वारा म्यूचुअल फंड कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने फंड का एक हिस्सा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों में खर्च करें, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वित्तीय सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को धरातल पर उतारा जा सके।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026