आगरा। देश के 40 करोड़ वनवासियों के उत्थान के लिए समर्पित समर्पित और गांधी शांति पुरस्कार प्राप्त संस्था श्री हरि सत्संग समिति आगरा द्वारा वनवासी बहनों का श्री कृष्ण कथा का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। इनका दीक्षांत समारोह छह अप्रैल को होने जा रहा है।
दीक्षांत समारोह 06 अप्रैल 2025, को सायं 4.00 बजे से उजरई कलां स्थित अनुभव निधि आश्रम में होगा। संयोजक संजय गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य और गरिमापूर्ण समारोह में विशेष रूप से सुप्रसिद्ध भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी (वृंदावन धाम) आशीर्वचन देने के लिए मौजूद रहेंगी।
इस समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री धर्मेंद्र करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के ताजगंज में पकड़ा गया फर्जी कॉल सेंटर, दो युवक और दो युवती गिरफ्तार, पूछताछ जारी - August 8, 2026
- आगरा के ताजगंज में पकड़ा गया फर्जी कॉल सेंटर, दो युवक और दो युवती गिरफ्तार, पूछताछ जारी - August 8, 2026
- भारत के 40% युवा चीन पर भारी, लेकिन सिस्टम ने उन्हें डेटा के चक्रव्यूह में फंसा रखा है, प्रयागराज में बोले राहुल गांधी - August 8, 2026