आगरा। सांस्कृतिक संस्था बाँसुरी द्वारा द्वितीय ब्रज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन दिनांक 19 और 20 अप्रैल को कृष्णा फनलैंड सिनेमा छटीकरा रोड, वृन्दावन पर किया जाएगा।
फ़िल्म फेस्टिवल में शार्ट फ़िल्म, म्यूजिक वीडिओज़, डॉक्यूमेंट्री और फीचर फ़िल्म प्रतिभागिता करेंगी। फ़िल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी मुख्य अतिथि होंगी। मुख्य संरक्षक डॉ अचला नागर फ़िल्म लेखिका मुंबई, फ़िल्म अभिनेता ब्रजेन्द्र काला, फ़िल्म एवं सीरियल निर्माता एवं निर्देशक सिद्धार्थ नागर उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर बाँसुरी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, विनय गोस्वामी, अनूप शर्मा, विवेक आचार्य, अभय वशिष्ठ, सूरज तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि चार केटेगरी की फिल्मों में से हर कैटेगरी में बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री का चयन करके अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।
- कौन हैं इंस्पेक्टर विक्रम सिंह? जिन्होंने ‘’घूसखोर पंडत” के खिलाफ खोला मोर्चा; खाकी के पीछे छिपा है एक ‘कोमल’ दिल - February 7, 2026
- मथुरा हादसा: “भैया घर आ रहे हैं…” फोन पर दी खुशखबरी, फिर आई मौत की खबर; अपनों की चीखों से दहला अस्पताल - February 7, 2026
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर ‘मौत का तांडव’, बस से उतरे 6 यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा; मंजर देख कांप गई रूह - February 7, 2026