आगरा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और फिर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया इस झगड़े में युवती भी पीछे नजर आई उन्होंने उसे युवक को खरी खोटी सुनाते हुए पिटाई कर दी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो UNPLUGGED COURTYARD का बताया जा रहा है. होटल के रूफटॉप रेस्टोरेंट में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते भी बात बढ़ गया और फिर विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ युवकों ने एक युवक को पकड़ लिया है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं फिर एक युवती आती है वह भी उसे युवक से कहा सुनी करती है और उसकी पिटाई कर देती है.
पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में क्षेत्र पुलिस शिकायत की है और तहरीर देखकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने 5 से 6 लोगों को आरोपी बनाया है और चेन लूटने के साथ- साथ कनपटी पर पिस्टल लगाकर मारपीट के आरोप लगाए हैं.
जानकारी के मुताबिक दबंग लोग अपने आप को किसी मंत्री का रिश्तेदार बता रहे थे और उसी की धमक दिखाकर मारपीट की गई. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। पिस्टल की बरामदी के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। पीड़ित ने रूफटॉप मैनेजर और स्टाफ पर भी आरोप लगाए हैं।
- वॉटर वर्क्स स्थित गौशाला में लायंस क्लब कोनरॉय का अनूठा सेवा कार्य: गौ माता को साड़ी ओढ़ाकर अर्पित किया गया छप्पन भोग - October 21, 2026
- देशभर में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयादशमी पर्व: दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी - October 21, 2026
- जोड़ों के दर्द से लेकर रीढ़ की समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ समाधान, मुंबई के सांताक्रूज और चेंबूर में शुरू हुए निवम ऑर्थोपेडिक्स के केंद्र - October 21, 2026