हिन्दू धर्म में श्मशान घाट एक ऐसा स्थान माना जाता है, जो समाज को अंतिम सत्य से परिचय कराता है। श्मशान घाट बताता है कि मोह-माया में बंधे मनुष्य को मरकर यहीं पर आना है। श्मशान घाट पर ही मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाता है। कुछ लोग इन जगहों को प्रेत-आत्माओं का गढ़ भी मानते हैं और श्मशान जाने से डरते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इन सभी बातों को दरकिनार कर दिया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर श्मशान घाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक तरफ जहां शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है तो दूसरी तरफ ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें बालाएं स्टेज पर नाचती हुई नजर आ रही हैं और वहां मौजूद लोग भी झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर @trendy_larka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं, इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स मजेदार कमेन्ट कर रहे हैं। इनमें एक यूजर ने लिखा, ‘पूरा भूत समाज आज खुश होगा।’
हालांकि, श्मशान घाट का यह वीडियो कब और कहां का है। इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पायी है, लेकिन कुछ यूजर्स इसे यूपी के वाराणसी का बता रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये बनारस है गुरु। वहीं, इश्मशान घाट जैसी पवित्र और शोक वाली जगह पर ऐसे आयोजन से हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑर्केस्ट्रा देखने के लिए अच्छी-खासी भीड़ भी जुटी है, लोग के अपनों के जाने का गम भुलाकर डांसर के ठुमके के दीवाने हुए पड़े हैं। इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
साभार सहित
- दूरदर्शन के ‘वंस मोर सीजन-4’ में आगरा की गूंज: कवयित्री चेतना शर्मा और कवि कुमार ललित के काव्य-पाठ ने जीता दर्शकों का दिल - July 17, 2026
- आगरा दीवानी कचहरी में ‘भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन’ का गठन: सिकंदर सेहरा अध्यक्ष और देव गौतम महासचिव निर्वाचित - July 17, 2026
- बुलंदशहर मेंसिपाही की आत्महत्या पर आगरा में हंगामा: परिजनों ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार - July 17, 2026