Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा के पांचवें दिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक शमसाबाद और फतेहाबाद के खिलाड़ियों का माउंट लिट्रा जी स्कूल, शमसाबाद रोड, आगरा पर हुआ। हजारों की संख्या में खिलाड़ी व दर्शकगणों ने भाग लिया। स्पर्धा में पांच दिन के दौरान तीन हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया।
सांसद खेल स्पर्धा आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि फतेहपुरसीकरी लोकसभा के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने खेलों में लगा दो जान, फतेहपुर सीकरी के नौजवान नारे के साथ किया। उनके साथ फतेहाबाद के पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया रहीं।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि आयोजन में ग्रामीण युवाओं की भागीदारी बता रही है कि उनको ऐसे खेल आयोजन की लंबे अरसे से आवश्यकता थी, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पूरी की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीणों में उत्साह भरते हैं। आज भी गांव देहात में प्रतिभाएं भरी पड़ी है, आवश्यकता उनको अवसर देने की है,जो हमारी सरकार उनको आगे बढ़ाने के कार्य में लगी है।
पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से सुनहरा अवसर दिया है।

खेल आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा एवं सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, ठाकुर गौरीशंकर, भाजपा जिला महामंत्री संजय चौहान, रामकुमार शर्मा, युवामोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, हरेंद्र सिंह, ऋषि, उपाध्याय, यशपाल राणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम रावत, जगदीश सोलंकी, सतेंद्र यादव, अन्नू दुबे, सुदर्शन, आदित्य कुमार, शकील खान, महेंद्र सिंह, कामिनी राजपूत, हिमानी यादव, श्याम सिंह, लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र, सुभाष चौधरी, भूपेंद्र ठाकुर, सोमवीर ठाकुर, वीरू फौजदार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संचालन रिनेश मित्तल ने किया
आज क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, एथलिटिक्स खेल का आयोजन किया गया। परिणाम इस प्रकार रहे-
वॉलीबॉल बालक विजेता बांके बिहारी स्पोर्ट्स क्लब, उपविजेता फतेहाबाद बॉलीबॉल क्लब।
कबड्डी बालक विजेता धनौला क्लब, उपविजेता धुंआ क्लब।
लॉन्ग जंप बालक लक्ष्मीकांत फर्स्ट, विजय सेकंड, विपिन थर्ड।
100 मीटर दौड़ बालक विजय कुमार फर्स्ट, अंकित सेकंड।
400 मीटर दौड़ बालक सूरज फर्स्ट, सौरभ सेकंड।
भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक ने बताया कि 28 नवम्बर प्रातः 10 बजे से एकलव्य स्टेडियम में सभी खेलों का फाइनल होगा। विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।
- महोबा में फटी पानी की टंकी पर अखिलेश यादव बोले— “ये जल मिशन नहीं, कमीशन मिशन है! - February 16, 2026
- मरने के लिए सात मिनट – गिग इकोनॉमी के टूटते शरीर - February 16, 2026
- Vedanta Aluminium Enhances Safe Drinking Water Access for over 3,000 Villagers in Odisha - February 16, 2026