आगरा। लीडर्स आगरा परिवार की सालाना धार्मिक यात्रा ने इस वर्ष अयोध्या मे भगवान श्रीराम के भव्य दर्शन कर उनके समक्ष मत्था टेका।
लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि लीडर्स आगरा अवार्ड्स समारोह के आयोजन के बाद लीडर्स आगरा परिवार कई वर्षो से धार्मिक यात्रा पर जाता है, इस वर्ष लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा की अगुवाई मे परिवार के सभी सदस्य अयोध्या यात्रा पर निकले। जिसका शुभारम्भ संरक्षक एवं प्रमुख ऑटोमोबाइल उद्यमी अमरेंद्र प्रकाश जैन ने झंडी दिखा कर किया।
सरयू स्नान के बाद सभी ने भरपूर भीड़ में घंटो धूप में खड़े होकर हनुमानगड़ी में हनुमान बाबा के भव्य दर्शन किए। सौभाग्य से यात्रा के दिन अयोध्या मे जन्मे जैन धर्म के प्रमुख तीर्थकर आदिनाथ भगवान के अयोध्या में निकल रहे जुलूस में भाग लेकर भगवान आदिनाथ के दर्शन किए। शाम को जय श्रीराम की गूंज के साथ राममंदिर में रामलला के दर्शन किये। राममंदिर की भव्यता देखकर पूरा दल रोमांचित हो गया।
लीडर्स आगरा के दल में अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, यात्रा संयोजक महामंत्री सुनील जैन, स्वीटी चौहान, शिखा जैन, विजय जैन, ओमप्रकाश मेडतवाल, हिमांशु सक्सेना, राहुल जैन, हरिकांत शर्मा, हेमा जैन, विजय जैन “निमोरब ” राहुल वर्मा, नवीन चंचल, दीपू वर्मा, सोना वर्मा, सुनील बग्गा, अंजलि गुप्ता, डॉ अशोक कुशवाहा, ममता कुशवाहा, आयुषी गुप्ता, अमित सेठिया, शिल्पी जैन, डॉ. ज्योति बुद्धिराजा, अवधेश उपाध्याय, रोबिन जैन, अशोक, निर्मला शर्मा, डिम्पल वर्मा, दीक्षा गुप्ता, पवन गुप्ता, राजदीप ग्रोवर, विनीता जादौन, प्रभु दयाल सिंह, पूरन चंद वर्मा आदि शामिल थे।
- “भाजपा-RSS गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है”: हैदराबाद में राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा प्रहार - November 14, 2026
- महादेव ऐप सट्टा घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के खुलासे पर 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी - November 14, 2026
- कालिंदी विहार के अंतरराष्ट्रीय बुद्धा पार्क में गूंजी बुद्ध वंदना: सामाजिक समरसता कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब - November 14, 2026