फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी के कुंवरगढ़ गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुए संघर्ष में 65 साल के एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक का एक भाई भी घायल हुआ है।
कुंवरगढ़ गांव में शनिवार दोपहर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। वाद-विवाद और गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। संघर्ष के दौरान 65 वर्षीय भोजराम के सिर में धारदार हथियार से प्रहार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भोजराम का एक भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है।
संघर्ष में मौत होने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने गांव के छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी डौकी ने बताया कि संघर्ष की वजह जमीन का विवाद है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026