आगरा। पिछले दस दिन से पुलिस के लिए मुसीबत बने सूरज जादौन हत्याकांड में बाह पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नामजद चार में से दो आरोपी अब तक पकड़े जा चुके हैं। एक अभियुक्त को एक दिन पहले ही अरेस्ट कर लिया गया था।
सूरज जादौन को विगत 12 मार्च को बटेश्वर जाते समय होलीपुरा कोल्ड स्टोरेज के पास जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया था। चार आरोपियों ने उसे मरणासन्न कर दिया था। मृतक की पत्नी ने चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई थी।
सूरज जादौन पर हमले के बाद ही चौसिंगी के लोगों ने आगरा-बाह स्टेट हाईवे को जाम कर विरोध जताया था। उस समय पुलिस ने अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर जाम खुलवाया था।
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई थीं। इसी क्रम में पुलिस की एक टीम ने आरोपी अजय राज को राजस्थान के बाडमेर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अजय राज को आगरा लाकर कोर्ट में पेश किया। पुलिस शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही हैं।
जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा
आगरा। थाना बाह पुलिस ने चौरंगाहार से जुड़े जानलेवा हमले और मारपीट के एक मामले में वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक सप्ताह पूर्व खेत पर काम करते समय दो लोगों पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला बोला था। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से एक विजय सिंह पुत्र खचेर सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया।
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026