नई दिल्ली/आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर साइबर क्राइम पर नियंत्रण और अश्लील व देशविरोधी वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सार्थक चर्चा की। गृहमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया है।
साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता अभियान
श्री नवीन जैन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा साइबर क्राइम से बचाव के लिए मोबाइल उपभोक्ताओं को सतर्क किया जा रहा है। अब मोबाइल डायल करने पर विशेष संदेश प्रसारित किया जा रहा है, ताकि लोग किसी भी ऑनलाइन ठगी से बच सकें। गृह मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को सावधान रहने, ओटीपी साझा न करने और किसी भी लालच से बचने की सलाह दी है।
देशविरोधी और अश्लील वेबसाइट्स पर प्रतिबंध हेतु किया आग्रह
सांसद नवीन जैन ने गृहमंत्री से अनुरोध किया कि युवाओं की मानसिकता दूषित करने वाली वेबसाइट्स पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके अलावा, भारत विरोधी सामग्री प्रसारित करने वाली कई वेबसाइट्स को भी प्रतिबंधित करने की बात कही।
नवीन जैन ने दी अमित शाह को बधाई
सांसद नवीन जैन ने कहा, “अमित शाह निश्चित ही आधुनिक लौहपुरुष हैं। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और कार्यशैली से भारत सुरक्षित और सशक्त हो रहा है।”
साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर
श्री जैन ने कहा है कि यदि आप साइबर ठगी के शिकार होते हैं या कोई संदिग्ध गतिविधि देखते हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर – 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026