दिल्ली। सीमा हैदर ने आज सुबह एक बच्ची को जन्म दिया. यह खुशखबरी ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल से आई, जहां सीमा ने सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया. मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं. सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे। सीमा हैदर 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास पाकिस्तान से भारत आई थीं और तब से वे यहीं रह रही हैं.
डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार को सुबह तड़के 4 बजे बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं। इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
बेटी के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था। आपको बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। साल 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं।
-साभार सहित
- राज्यसभा नामांकन विवाद: मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने से भड़की कांग्रेस, भोपाल में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बवाल - June 9, 2026
- Agra News: शमसाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का होगा भव्य अनावरण; रक्षा मंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट - June 9, 2026
- Agra News: सेंट जॉन्स चौराहे पर बड़ा हादसा टला, आंधी के दौरान चलती कार पर गिरा विशाल होर्डिंग, बाल बाल बचा परिवार - June 9, 2026