महाकुंभ 2025 के समापन के करीब आधे महीने बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर लपटवार किया है। सीएम योगी ने कहा कि यह ‘मृत्यु’ नहीं है, यह ‘मृत्युंजय’ है। यह ‘महाकुंभ’ है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा में प्रयागराज महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहकर संबोधित किया था। उनका यह बयान भगदड़ की घटना को लेकर आया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘पहली बार तमिलनाडु से लोग आए थे। केरल से भी लोग आए थे। उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। लेकिन, पश्चिम बंगाल में होली के दौरान कई उपद्रव हुए। जो लोग होली के दौरान उपद्रव को नियंत्रित करने में असमर्थ थे उन्होंने कहा था कि प्रयागराज का महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ था। लेकिन, हमने कहा कि यह ‘मृत्यु’ नहीं है, यह ‘मृत्युंजय’ है। यह ‘महाकुंभ’ है। इस कुंभ ने साबित कर दिया है कि महाकुंभ के 45 दिनों में, हर दिन पश्चिम बंगाल के 50 हजार से एक लाख लोग इस आयोजन का हिस्सा थे।’
सीएम योगी ने मीडिया संगठन के पदाधिकारियों और अन्य पत्रकारों से कहा, ‘यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने लेखन के माध्यम से जनता के सामने सही तथ्य और जानकारी प्रस्तुत करें। यह महत्वपूर्ण है चाहे वह विधायिका हो, कार्यपालिका हो या न्यायपालिका। लोकतांत्रिक व्यवस्था में, हम सार्वजनिक हितों से अलग नहीं हो सकते।’
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 18 फरवरी को कहा था कि भगदड़ की घटनाओं के कारण महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। उन्होंने दावा किया था कि महाकुंभ में मौतों के वास्तविक आंकड़े को अधिकारियों ने दबा दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक संबोधन के दौरान बनर्जी ने कहा था, ‘उन्होंने मौतों का आंकड़ा कम करने के लिए सैकड़ों शवों को छिपा दिया है। भाजपा शासन में महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है।’
साभार सहित
- आगरा के मलपुरा में बंद मकान से बदबू आने पर हड़कंप: 2-3 दिन पुराना मिला जूता कारीगर का शव - October 30, 2026
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026
- आगरा के खंदौली में जुए का विरोध करने पर दबंगों का तांडव: पति को बेरहमी से पीटा, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी नहीं बख्शा - October 30, 2026