पेशावरः उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खखैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान बम विस्फोट होने से एक वरिष्ठ मौलवी सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादर ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान में मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में धमाका हुआ, जिसमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के जिला प्रमुख मौलाना अब्दुल्ला नदीम सहित अन्य घायल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट मस्जिद में मोलवी द्वारा तकरीर देने के लिए बनाए गए मंच में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया और घायलों को वाना के जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और सबूत इकट्ठा कर रही है।”
पहले भी मस्जिदों में हुए हैं धमाके
खैबर पख्तूनख्वा में पहले भी मस्जिदों को, विशेषकर जुमे की नमाज के दौरान निशाना बनाया जाता रहा है। इस दिन बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में एकत्र होते हैं। पिछले महीने, प्रांत में दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा में हुए आत्मघाती विस्फोट में जेयूआई-एस नेता मौलाना हमीदुल हक हक्कानी सहित छह लोग मारे गए और 15 घायल हो गए थे।
साभार सहित
- Agra News: महंगे शौक पूरे करने के लिए बना हथियार सप्लायर, 10-10 हजार में खरीदी थीं पिस्तौलें, 12वीं पास आरोपी पकड़ा गया - October 25, 2026
- Agra News: एकलव्य स्टेडियम के कर्मचारी का सदर चौकी प्रभारी पर मारपीट का आरोप, पुलिस आयुक्त से शिकायत - October 25, 2026
- आगरा की अग्रवाल महासभा में संविधान संशोधन की तैयारी, विवाद रोकने के लिए मुरारी लाल की अध्यक्षता में समिति गठित - October 25, 2026