आगरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली पर सोमवार को एचआईवी मेगा कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा द्वारा किया गया। मेगा कैंप की अध्यक्षता जिला क्षय/एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ सुखेश गुप्ता ने की।
जिला क्षय/एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ सुखेश गुप्ता ने बताया कि कैंप में एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी, टीबी की जांच की गई। उसके अतिरिक्त अन्य विभागों के डाक्टरों गायनिक, जनरल फिजिशियन, डेंटिस्ट द्वारा कैंप में सभी लोगों को दवाइयां दी गई और नेत्र की जांच एवं टीबी की जांच की गई।
डिप्टी डीटीओ डॉ प्रभात राजपूत, चिकित्सा अधीक्षक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खंदौली डॉ मुकेश कुमार, डाॅ दीपक सिह द्वारा मेगा कैंप में आए हुए सभी लाभार्थियों को एचआईवी एड्स की विस्तृत जानकारी एवं बचाव के तरीकों को बारे में बताया गया। साथ ही लोक कला दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें नाटक के माध्यम से एचआईवी एड्स, एसटीआई, टीबी के बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से मंचन किया गया।
मेगा कैंप में आए हुए लाभार्थी आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, आम जनमानस द्वारा एचआईवी की स्क्रीनिंग टेस्टिंग कराई गई। दिशा क्लस्टर आगरा से रेनू बाला कौशल तथा टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर पंकज सिंह उपस्थित रहे। कैंप में आगरा के सभी एनएसीपी स्टाफ के द्वारा सहयोग दिया गया।
- आगरा में मनचले ने महिला डॉक्टर का किया जीना मुहाल: पीछा करने, फोटो खींचने और फर्जी एफबी आईडी से उत्पीड़न पर केस दर्ज - November 1, 2026
- “आगरा में महंगाई का झटका: 1 नवंबर की सुबह से महंगी हुई सीएनजी, अब 108 रुपये प्रति किलो पहुंचा नया रेट” - November 1, 2026
- अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग: GSLV-F18 से लॉन्च हुआ स्वदेशी नेविगेशन उपग्रह NVS-03, जीपीएस पर घटेगी निर्भरता - November 1, 2026