नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के इकलौते सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। कहा कि समाजवादी पार्टी अबू आजमी के बयान का खंडन करे। सपा उसे आदर्श मानती है जो भारत के लोगों पर जजिया लगाता था। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।
पता नहीं उसका साथ देने की क्या मजबूरी है? ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश भेजना चाहिए, यहां ढंग से इलाज होता है। समाजवादी पार्टी ने औरंगजेब को आदर्श माना है। औरंगजेब ने अपने पिता को जेल में डाला। सपा को औरंगजेब पर गर्व है।
औरंगज़ेब भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला था। वो भारत का इस्लामीकरण करने आया था। कोई भी सभ्य व्यक्ति अपनी औलाद का नाम औरंगजेब नहीं रखता। सपा का अपने MLA पर नियंत्रण नहीं है। औरंगजेब को हीरो बताने वालों को यहां रहने का अधिकार नहीं है।
अबू आजमी के समर्थन में अखिलेश यादव
वहीं अखिलेश यादव ने अबू आजमी का समर्थन किया। आजमी के विधानसभा से निलंबन के बाद कहा कि निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की जुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है।
-साभार सहित
- संत रविदास के समानता और समरसता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी महासभा: आगरा के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में चला जागरूकता अभियान - September 11, 2026
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026