बरेली। यूपी के बरेली जिले के किला क्षेत्र में रहने वाली अनाथ युवती का यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने निकाह का झांसा देकर पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उससे बाद दरिदें ने युवती से कई बार संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी के परिवारवालों ने साजिश के तहत दोनों का निकाह करा दिया। इसके बाद में दहेज की खातिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने बताया किला क्षेत्र निवासी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर शहर के एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया। उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे जब वह गर्भवती हो गई। उसने निकाह करने के लिए कहा तो आरोपी ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इस पर कार्रवाई के डर से आरोपी और उसके परिवार ने षड्यंत्र रचकर 20 फरवरी को उससे निकाह करवा दिया। युवती का कहना है कि वह अनाथ है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसलिए निकाह में कुछ सामान नहीं दिया गया।
पति और ससुरालवालों ने पीटा, पुलिस ने जांच शुरू कर दी
युवती का आरोप है कि निकाह के तीन दिन बाद आरोपी युवक ने अपनी मां व अन्य परिजनों ने मिलकर पीड़िता को बेरहमी से पीटा। दो लाख रुपये की मांग की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो उसे जान से मार देंगे। किसी तरह अपनी जान बचाकर पीड़िता अपनी बहन के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर बैंक खाते से रुपये भी निकाल लिए हैं। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-साभार सहित
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026