Agra, uttar Pradesh, India.एक पिता के उस समय होश उड़ गए जब उनके मोबाइल पर बेटे का मैसेज आया ‘आई लव यू पापा।’ अचानक से बेटे के मोबाइल से इस तरह के आये मैसेज को पढ़कर पिता के होश उड़ गए। पिता ने बेटे की जानकारी जुटाई और घर पर बेटे के न होने पर उसकी तलाश शुरू कर दी। शास्त्रीपुरम हाइट्स की चारदीवारी के बाहर उसकी साइकिल खड़ी देखी तो परिजन अंदर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए चीख-पुकार मचने लगी, क्योंकि परिसर में छात्र का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना सोमवार रात की है। सिकंदरा के दहतोरा निवासी 18 वर्षीय तेजस बारहवीं का छात्र था। पिता विशाल एक फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि घर में सब कुछ ठीक था। बेटा भी पढ़ाई में होशियार था। सोमवार शाम को छह बजे तेजस घर से कोचिंग जाने की कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि रात नौ बजे उसके नंबर से पिता के मोबाइल फोन पर मैसेज आया। जिसमें ‘आई लव यू पापा’ लिखा था। बेटे के इस तरह से मैसेज करने पर परिवारीजनों को चिंता हुई।उन्होंने तेजस का नंबर मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। जिसके बाद परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए। उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे शास्त्रीपुरम हाइट्स की चारदीवारी के बाहर तेजस की साइकिल खड़ी मिली। परिवारीजन उसे देखने के लिए अंदर पहुंचे। यहां परिसर में उसका शव पड़ा था। छात्र के हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर था। बेटे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया।
प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। छात्र ने बहुमंजिली इमारत से कूदकर खुदकुशी की है। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। छात्र की साइकिल चारदीवारी के बाहर खड़ी मिली थी। मुख्य गेट पर चौकीदार रहता है। अनुमान है कि वह साइकिल को बाहर खड़ी करने के बाद चारदीवारी से चढ़कर अंदर आया होगा।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026
- आगरा के ताजगंज में नगर निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी: स्पा और होटल से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप - August 31, 2026
- ‘देखिए सर, तमंचा लोड तो नहीं है…’– कैमरे के सामने आगरा पुलिस के फिल्मी अंदाज ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां, अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी का ड्रामाई वीडियो चर्चा में - August 31, 2026