पंचदिवसीय दीपावली त्योहार के तीन दिन और हैं। आज दीपावली है। 5 नवम्बर को गोवर्धन पूजा और छह नवम्बर को भाई दूज है। हर त्योहार पर शुभ मुहूर्त का महत्व होता है। विख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र ने लाइव स्टोरी टाइम के पाठकों के लिए पूजा और तिलक का शुभमुहूर्त बताया है। उन्होंने कहा है कि मुहूर्त के अनुसार पूजा करेंगे तो लाभ कई गुना बढ़ जाता है।
दीवाली का शुभ मुहूर्त
इस बार दीपावली 4 नवंबर, 2021 गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। दीपावली के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रात 08:10 मिनट से लेकर रात 10:15 मिनट तक रहेगा। विभिन्न प्रकार का कारोबार करने वालों के लिए फैक्ट्री और दुकानों पर पूजा का शुभ मुहूर्त अपराह्न एक बजे से शाम को 4:30 बजे तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
5 नवंबर, 2021 शुक्रवार को गोवर्धन पूजा है। पूजा का शुभ मुहूर्त अपराह्न 3:02 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।
भैया दूज का शुभ मुहूर्त
दीपोत्सव का समापन भैया दूज के साथ होता है। भैया दूज पर तिलक का शुभ समय सुबह 10:30 से 11:40 तक, फिर 1:24 बजे से शाम को 4:26 मिनट तक, शाम 6:02 मिनट से लेकर रात 10:05 मिनट तक रहेगा।

- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026