आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के मदिया कटरा-कैलाशपुरी रोड पर सोंठ की मंडी में आज दोपहर बाइक द्वारा स्कूटी में टक्कर मारे जाने से स्कूटी पर सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। बाइक सवार युवक को भी चोटें आई हैं।
मानसिक अस्पताल के नजदीक यह हादसा हुआ। दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर कहीं घर वापस लौट रहे थे। कैलाशपुरी रोड पर इन्होंने स्कूटी को एक कट से अपने घर के लिए मोड़ा। इसी बीच मदिया कटरा की ओर से बहुत तेज स्पीड में आती एक बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। बाइक की स्पीड ज्यादा होने के कारण स्कूटी और उस पर सवार दोनों भाई उछलकर दूर जा गिरे। बाइक सवार युवक भी वहीं गिर पड़ा। हादसे में बड़े भाई की मौत हुई हुई है जबकि घायल छोटे भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूटी कट से मोड़ी जाती है। इसी समय तेजी से बाइक आती है और स्कूटी को टक्कर मार देती है। हैरानी की बात यह है कि इस व्यस्त मार्ग पर इतने बड़े हादसे के बाद लगभग तीस सेकेंड तक कोई भी वहां नहीं पहुंचता। दूसरी लेन में गाड़ियां भी गुजरती रहती हैं। हादसे में मृत और घायल युवकों के नाम अभी पता नहीं चल सके हैं।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026