आगरा। थाना बसई अरेला क्षेत्र में उटंगन नदी के अरनौटा पुल पर आज उस समय खलबली मच गई जब 28 साल की एक शादीशुदा युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। समय रहते लोगों ने इस युवती को बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिनाहट ब्लॉक के विप्रावली गांव में इस युवती का मायका है जबकि उसकी ससुराल फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में है। इन दिनों यह युवती अपने मायके आई हुई थी। आज दोपहर में यह घर से निकलकर उटंगन नदी के अरनौटा पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद कुछ लोगों और सड़क से गुजरते वाहन चालकों ने युवती को छलांग लगाते हुए देख लिया।
लोगों के शोर मचाने पर और भी लोग आ गए। इस बीच कुछ युवक नदी में उतरकर गए और समय रहते इस युवती को बाहर निकाल लाए। सूचना मिलने के बाद युवती के परिवारीजन भी अरनौटा पुल पर पहुंच गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
युवती अब ठीक है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि इस विवाहित युवती ने नदी में छलांग लगाने का आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस की पूछताछ में परिवार के लोगों ने भी कुछ नहीं बताया। केवल इतनी सी चर्चा है कि किसी बात को लेकर युवती क्षुब्ध थी।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026